𝐓𝐡𝐞 𝐂𝐢𝐭𝐲\’𝐬 𝐚𝐫𝐞
𝐂𝐡𝐡𝐚𝐭𝐭𝐢𝐬𝐠𝐚𝐫𝐡 𝐒𝐦𝐚𝐫𝐭
𝐂𝐢𝐭𝐲\’𝐬 𝐍𝐚𝐦𝐞 𝐋𝐢𝐬𝐭
छत्तीसगढ़ के टाप 05 सबसे बड़े शहर
1. Raipur रायपुर
रायपुर छत्तीसगढ़ की राजधानी है। 1 नवंबर 2000 को मध्यप्रदेश से विभाजित छत्तीसगढ़ का निर्माण किया गया।
रायपुर खारुन नदी के तट में बसा छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा शहर है। रायपुर एक बड़े मैदान (छत्तीसगढ़ का मैदान) के मध्य में स्थित है जो धान का कटोरा के नाम से भी जाना जाता है।
रायपुर के पूर्व में महानदी बहती है ।उत्तर-पश्चिम में मैंकल की पहाड़ियां हैं। उत्तरी ओर छोटा नागपुर का पठार और दक्षिण में बस्तर का पठार हैं। रायपुर मुंबई हावड़ा रेल लाइन पर हैं और यह सभी महत्वपूर्ण शहरों से जुड़ा है।
2. Naya Raipur नवा रायपुर अटल नगर
01 नवंबर सन् 2000 में बने छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी रायपुर का प्रशासनिक केंद्र \’नया रायपुर\’ हैं | यह एक विश्वस्तरीय परियोजना है जिसमें की वर्तमान रायपुर से 25 किलोमीटर दूर एक नए शहर का सृजन किया गया है| इसके लिए एक बड़े क्षेत्र की भूमि का अर्जन या अधिग्रहण किया गया है। नया रायपुर का कुल क्षेत्रफल 80,000 हेक्टेयर है |
नया रायपुर में 225 किमी पक्की सड़क हैं | नया रायपुर के परसदा क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाया गया है |
3. Bilaspur बिलासपुर
• बिलासपुर शहर लगभग 400 वर्ष पुराना है और \”बिलासा\” नामक महिला के नाम पर रखा गया है ।कई प्राकृतिक आपदाओं के बावजूद, बिलासपुर में बहुत कुछ विकसित किया हैं |
• बिलासपुर जिला उत्तर में गौरेला -पेंड्रा मरवाही जिला, पश्चिम में मुंगेली और कबीरधाम जिला, दक्षिण में बलौदा बाजार भाटापारा जिला और पूर्व में कोरबा और जांजगीर-चांपा जिला से घिरा हुआ है |
• वर्तमान में बिलासपुर जिले में 5 तहसील, 4 ब्लाक और 708 गांव शामिल हैं। रायपुर- भिलाई tri city metro क्षेत्र के बाद यह दूसरा सबसे बड़ा शहर है।
• छत्तीसगढ़ राज्य उच्च न्यायालय, बिलासपुर के गांव बोदरी में स्थित है। जिला बिलासपुर को छत्तीसगढ़ राज्य की न्यायधानी के नाम से भी जाना जाता है। बिलासपुर उच्च न्यायालय एशिया महाद्वीप का सबसे बड़ा उच्च न्यायालय हैं। बिलासपुर जिले का प्रशासनिक मुख्यालय भी है।
4. Bhilai भिलाई
भिलाई शहर करीबन भारत के मध्य में बसा है|1003406 के जनसंख्या के साथ , भिलाई भारत के छत्तीसगढ़ राज्य का तीसरा बड़ा शहर है। मुंबई- नागपुर -बिलासपुर -कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग 6 पर स्थित, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगभग 30 किलोमीटर पश्चिम में भारतीय इस्पात प्राधिकरण के अंतर्गत इस्पात संयंत्र के लिए एक प्रसिद्ध शहर है और शिक्षा खेल के क्षेत्र में भी नाम रखता हैं | भिलाई इस्पात संयंत्र श्रेष्ठ इस्पात संयंत्र के लिए लगातार 11 बार प्रधानमंत्री ट्राफी जीत चुका है |
5. Raigarh रायगढ़
रायगढ़ जिला के उत्तर में जशपुर जिला , दक्षिण में महासमुंद जिला तथा उत्तर पूर्व से दक्षिण पूर्व तक उड़ीसा राज्य की सरहद से 6527.44 वर्ग किलोमीटर के दायरे में फैला रायगढ़ जिला उत्तरी क्षेत्र में जहां बिहड़, जंगल , पहाड़ियो से भरपूर है वहीं इसका दक्षिणी हिस्सा ठेठ मैदानी है। जिले के बहुसंख्यक आबादी गांवों में निवास करते हैं। विरहोर इस जिले के विशिष्ट जनजाति है ,जो धरमजयगढ़ क्षेत्र में निवास करते हैं | गोंड, कवर , उरांव अन्य प्रमुख जनजातियां की सूची भी शामिल है
रायगढ़ जिले में ऐतिहासिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है यहां सिंघनगर ,ओनगा ,करमागढ़ की पहाड़ियां तथा रायगढ़ के समीप कोबरा पहाड़ ऐतिहासिक युग के मनुष्यों द्वारा निर्मित शैलचित्र पाये गये है |